सोनभद्र

संघर्ष मोर्चा ने दुद्धी को जिला बनाओ की आवाज बुलंद कर सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर से जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुँच कर जोरदार प्रदर्शन किया। सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, प्रभु सिंह ने एसडीएम दुद्धी सुरेश राय को मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन देते हुए कहा कि जिला बनाने की सभी मानक को पूरा करता है। फिर भी सरकार संज्ञान नही ले रही है। विगत दिनों चुनाव में सरकार में बैठे हुए कई बड़े नेता वादा किए थे। हमारी सरकार बनेगी तो हम दुद्धी को जिला अवश्य बनाएंगे। लेकिन अब सरकार बन जाने पर वादा खिलाफी करते हुए दुद्धी को जिला बनाने कि उनकी मंशा नहीं है। इस बात जनता के साथ छलावा है जिसे इस क्षेत्र के आदिवासी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर विजय यादव, रामेश्वर राव, रविन्द्र यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन
Download App