सोनभद्र

मामलों के निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही-एडीएम

समाधान दिवस में कुल 87 मामले आए, 7 मामलों का हुआ निस्तारण

दुद्धी, सोनभद्र। समाधान दिवस में शनिवार को विभिन्न समस्याओं से संबंधित 87 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए। जिसमें चार मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। तथा 3 जन शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण टीम भेज कर किया गया । इस तरह कुल 7 मामले का निस्तारण किया गया।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सहदेव मिश्रा ने कहा कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें।पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इस मौके पर एसडीएम दुद्धी सुरेश राय सीओ पिपरी अमित कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, दुद्धी रामविशाल चौरसिया, एसडीओ वन विभाग उषा, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन
Download App