सोनभद्र

कनहर बांध में डूबकर वृद्ध आदिवासी की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर नदी में बाढ़ का पानी आने व कनहर सिचाईं परियोजना बांध एरिया में पानी भरे जाने के बाद विस्थापितों के लिए खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन व सिचाईं की लाख कोशिशों के बावजूद अभी भी कुछ विस्थापित परिवारों का लगाव अपने गांव से नही छूट पा रहा है। अभी भी कुछ विस्थापित परिवार ऐसे हैं जो विस्थापन पैकेज की आस में झोपड़ी, प्लास्टिक, मड़ई डालकर निवास कर रहे हैं। इसका खामियाजा कनहर डूब क्षेत्र के भीसूर गाँव निवासी रामदयाल पुत्र देवधन खरवार उम्र लगभग 55 वर्ष को अपनी जान देकर भुगतान पड़ा। रामदयाल की शुक्रवार की देर शाम कनहर बांध के जलाशय में डूबने से मौत हो गयी । ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम अपने गांव भीसूर से डूब क्षेत्र के ही कोरची गांव जाने के लिए निकला था। रास्ते में मगरहर पुल के पास पुल पर अधिक पानी होने के कारण डूब गया । शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिला। शनिवार की दोपहर अमवार चौकी प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों ने शव को कनहर डेम के जलाशय से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन
Download App