सोनभद्र

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख ने किया बलियरी में पौध रोपण

आक्सीजन हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम का बुलंद किया नारा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर रेंज के ग्राम पंचायत बलियरी में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम का पौध रोपण मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने करते हुए कहा है कहा कि प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता सृष्टि के साथ से रहा है।अगर जंगल,नदी पहाड़ और पेड़ पौधे नही होंगे तो मानव जीवन का अस्तित्व नहीं रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक परिवार के पास कम से कम दस फलदार और इमारती पेड़ हो।इसकी शुरुआत आज से ही करे।कल पर नही छोड़े।

श्री गोंड ने वन विभाग के कर्मचारियों का आह्वान किया कि जंगलों को बचाना है तो पौध रोपण के साथ प्राकृतिक रूप से हर साल उगने और बढ़ने वाले पौधो का सरंक्षण करे।रेंजर जबर सिंह ने कहा कि दक्षिणांचल का जंगल आपने आप में धरोहर है उसकी सुरक्षा और निगरानी ग्रामीणों को भी करना होगा।जंगल को अपना समझे और उसकी रक्षा के लिए मिल कर कदम उठाए।ग्रामीणों सेआग्रह किया की छोटे पौधे सबसे ज्यादा महिलाएं जलावनी के लिए काटती है इस पर अंकुश लगाए और उसे अपना समझ कर बढ़ने दे।रोपित पौधो का सरंक्षण करे तो हरियाली आयेगी ।मौके पर शिव कुमार, समाज सेवी सुधीर,सुजीत सिंह,विजेंद्र, सर्वेश बृजभान,गोविंद, अनिल कुमार,विद्या पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन
Download App