सोनभद्र

हरे पेड़ों के कटान रोकने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की अगुवाई में पहुंचे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में पर ज्ञापन देकर मानसून की अवधि में हरे पेड़ों के कटान व भंडारण पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि बारिश के दिनों में पक्षियों का प्रजनन काल होता है।जिसमें छोटे बड़े हर प्रजाति के पक्षी पेड़ों पर घोसले बनाकर प्रजनन करते हैं। बावजूद इसके छूट प्रजाति के पेड़ों की कटान के आड़ में एनजीटी के गाइडलाइंस को ताक पर रखकर दिनदहाड़े हरे पेड़ो का दोहन व कटान हो रहा है। बाहर से आये लकड़ी माफिया अवैध कटान व भारी पैमाने पर भंडारण कर ,हरे पेड़ो की भारी खेप बाहर भेज रहे हैं और वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे है।लोगों ने तत्काल हरे पेड़ों के कटान,भंडारण व ढुलान पर रोक लगाते हुए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन,संजू तिवारी,मोनू सिंह,पारस नाथ समेत कई लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन
Download App