सोनभद्र

बालू से लदी टिपर में पीछे से जा घुसा मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ गंभीर, रिफर

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के अंतर्गत लंगड़ी मोड़-नौडीहा मार्ग पर स्थित करचाटोला चढ़ाई पर सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे एक बालू साइट से बालू लोड कर लिलासी की ओर जा रही ओवरलोड टीपर में एक बाइक सवार किशोर पीछे से जा टकराया, जिससे उसके चेहरा समेत सिर पर गंभीर चोटें आई। एक्सीडेंट के बाद युवक वहीं अचेत हो गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पहुँचे परिजन घायल किशोर को लेकर दुद्धी सीएचसी ले आये। चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक किशोर के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आयी हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार करचाटोला निवासी 16 वर्षीय रोशनलाल गोंड पुत्र रामशरण नौडीहा मिल से गेहूं पिसवाकर आटा लेकर अपने घर जा रहा था। करचाटोला चढ़ाई पर ओवलरलोड बालू लदी टीपर धीरे धीरे चढ़ाई चढ़ रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार आ रहा रोशनलाल टीपर के पीछे घुस गया जिससे उसे सिर पर गंभीर चोंटे आयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय बाइक पर एक अन्य किशोर भी सवार था जो बाल बाल बच गया। घटना के बाद टीपर चालक वाहन वहीं खड़ी कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच टिपर को अपने कब्जे में ले ली है।
ग्रामीण अमरेश, कामेश्वर, अभिषेक, जनक, राजकुमार ने बताया कि प्रतिदिन ओवरलोड बालू से लदे कई ट्रकें टिपर आदि ग्रामीण मार्ग से स्पीड में जाते है। नौडीहा बीडीसी प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग बालू की बात हम लिखित रूप से डीएम साहब से शिकायत कर जांच करवाते हुए उन लोगों के ऊपर कानूनी कार्यवाही कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा
Download App