सोनभद्र

एबीवीपी ने “परिसर चलो यात्रा का” किया शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर में सोमवार को ‘परिसर चलो यात्रा’ का शुभारंभ काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष मिश्र ने एबीवीपी का झंडा दिखाकर रवाना किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देशव्यापी मुहिम “परिसर चलो यात्रा” के माध्यम से जागरूकता अभियान चला विद्यार्थियों को परिसर जाने हेतु प्रेरित किया। अभाविप काशी प्रांत द्वारा आयोजित “परिसर चलो यात्रा” दुद्धी से रथ रवाना किया गया। रथ दुद्धी से चलकर सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, वाराणसी जिला, गाजीपुर, चंदौली तथा वाराणसी महानगर से होते हुए 6 जुलाई को काशी हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचेगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पायल राय, काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष मिश्र व प्रांत सह-मंत्री नमन श्रीवास्तव ने कहा विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति से उपजे चिंतन के परिणामस्वरूप “परिसर चलो अभियान” वर्ष भर विद्यार्थी परिषद चलाई जा रही है। परिसर चलो अभियान एक जनांदोलन है, इसको दो-चरणों में 10+2 के विद्यार्थियों से लेकर विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्रों के मध्य वर्ष भर चलाने की योजना है। प्रथम चरण में छात्र संवाद, छात्र संसद, प्रेरक उद्बोधनों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की परिसरों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं परिसरों में छात्रसंघ, विद्यालयों में प्रायोगिक कक्षाएं तथा कला, खेल, सेवा और पर्यावरण संबंधी प्रकल्प की शुरुआत से परिसरों में सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया जाएगा। द्वितीय चरण में शिक्षा क्षेत्र के सभी हितधारकों से संवाद कर इस दिशा में कार्य कर परिसर जीवंत बनाने, रोज़गार सृजन का केंद्र बनाने एवं परिसर को रुचिकर बनाने हेतु कैंटीन, खेल प्रांगण तथा छात्र कल्याण केन्द्र जैसी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जीजीआईसी प्रिंसिपल डॉ श्वेता सिंह, डॉ दिव्या रॉय, अमन जायसवाल, नित्यानंद मिश्र, राजेश्वर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App