सोनभद्र

सेराज बने केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर, सचिव जीशान मनोनीत

फोटो कैप्सन-केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के नव मनोनीत सदर सेराज खान व अन्य पदाधिकारी

दुद्धी, सोनभद्र। इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को स्थानीय मकतब जब्बरिया ईदगाह परिसर में मुस्लिम समुदाय की एक आम बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी का गठन किया गया। उपस्थितजनों द्वारा सर्वसम्मति से सेराज खान को केंद्रीय अखाड़ा कमेटी की बागडोर सौंपी गई। इसके अलावा आरिफ खान व रिजवान इद्रीश को नायब सदर, सचिव जीशान खान, एडिटर फिरोज खलीफा को मनोनीत किया गया। नई कमेटी में आधे दर्जन से अधिक लोगों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को लोगों ने मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। नव मनोनीत सदर सेराज खान ने कहा कि परंपरागत तरीके से मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों का आभार प्रकट करते हुए मुहर्रम का पर्व सम्पन्न कराने में जनसहयोग की अपील की। इस अवसर पर कल्लन खान, इब्राहिम खान, तालिब शाह, सरफुद्दीन खान, जोखन खलीफा, शेख इम्तियाज अहमद, आमिर खान, फिरोज खलीफा, सेराज अली, पिंटू, लाल बाबू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App