सोनभद्र

तीन दिनों अव्यस्थित विद्युतापूर्ति हुई बहाल,लोगों में राहत

दुद्धी, सोनभद्र। तीन दिनों से दुद्धी तहसील मुख्यालय समेत आसपास के दर्जनों गांवों में पूरी तरह ठप विद्युतापूर्ति शुक्रवार को बहाल हो गई। जिससे उमस भरी जानलेवा गर्मी में नगरवासियों ने राहत की सांस ली।
ज्ञातव्य हो कि मंगलवार को रनटोला के जंगल मे तीन दिन पूर्व तेज गरज व चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश में दुद्धी फीडर की 33 केवीए की पावर लाईन ठप हो गयी थी। एसडीओ,जेई सहित दर्जनों विद्युतकर्मी घने जंगल में तीन दिनों के अथक परिश्रम के बाद दर्जनों पोलों पर आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त इन्सुलेटर को ठीक कर लाईट बहाल कर सके। लोगों ने शासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए गर्मी व बारिश के दिनों में रिहन्द से दुद्धी की 33 केवीए की अभिशाप बन चुकी पावर लाईन को नये सिरे से मिनी टावर लाईन बनवाने की मांग की है, ताकि लोग इस नारकीय व्यवस्था से निजात पा सकें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App