सोनभद्र

पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद

कुन्तल भर लहन किया गया नष्ट

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को दुद्धी कोतवाली पुलिस के साथ अवैध कच्ची शराब पर छापेमारी किया। छापेमारी टीम का संयुक्त रूप से नेतृत्व कर रहे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन पुलिस टीम के साथ अवैध शराब बनाने वालों के घर के अंदर घुसकर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान मिले कुन्तलों लहन को नष्ट किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन ने बताया कि विंढमगंज पुलिस के साथ महुली व दुद्धी पुलिस के साथ धनौरा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें कुंतल भर लहन नष्ट कर दिया गया। आधे दर्जन से अधिक घरों से लहन घर के बाहर आंगन में नष्ट किया गया है। जबकि 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणों को कच्ची शराब न बनाने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App