सोनभद्र

खेल खेल में शिक्षण और शारीरिक विकास का अलख जगा रहा है छलांग योजना

सोनभद्र। स्पेस सोसायटी सोनभद्र द्वारा छलांग परियोजना के तहत गृष्मावकाश से ही समर कैम्प संचालित है। गांवों के विभिन्न पंचायतों मे परियोजना गतिविधियों के क्रम में शारीरिक शिक्षा, मानसिक विकास, बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करने का कार्य सतत् प्रयास किया जा रहा है रूचिकर खेलकूद गतिविधिया शत् प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय सेहुआ चतरा में समर कैम्प खेल मेला का आयोजन किया गया । समर कैंप मेला के दौरान समुदाय आधारित खेल जिसमें चैन रिले रेस,पोस्टमैन, फोर कार्नर्स,शेर और बकरी,मछली और मछुआरा आदि गतिविधियां कराई गई।
खेल मेला में 26 बालक और 23 बालिकाओं ने काफी उत्साह के साथ मेले में प्रतिभाग किया और मेले को काफी मनोरंजक बनाया साथ ही विद्यालय के अध्यापकों की सहभागिता थी। समुदाय की महिलाएं व पुरुषों की भी उपस्थिति रही तथा स्पेस टीम संदीप जी, कृष्ण कुमार जी, ब्रजेश कुमार जी, रिंकू जी के साथ साथ नोडल टीचर जयश्री विश्वकर्मा सामुदायिक वालेंटियर्स सूरज और बबिता जी का भी सराहनीय सहयोग रहा।
खेल मेला के उपरांत विद्यालय प्रांगण में ही शुद्ध पर्यावरण हेतु पौध रोपण का कार्य भी किया गया। आज बच्चों का विद्यालय में प्रथम दिन था इसलिए विशेष रूप से बच्चों के लिए हलवा बना, बच्चे काफी खुश नजर आएं और खेल मेला में खूब मस्ती किये आगे भी परियोजना द्वारा प्रत्येक विद्यालयों में शैक्षणिक रूचिकर खेल मेला किया जायेगा।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App