सोनभद्र

ट्रक को बोलेरो में जोरदार टक्कर पति-पत्नी की मौत

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता )थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोलिनडूबा ग्राम पंचायत में बीती रात्रि लगभग 2:00 बजे यज्ञ का मेला देखकर बोलेरो से एक ही परिवार के पति-पत्नी व दो बच्चों के साथ अपने घर रावर्टसगंज साहिजन चुर्क जा रहे थे इसी बीच सामने से आ रही कोयला लोड 14 चक्का ट्रक के जोरदार टक्कर से मौके पर पति-पत्नी की मौत हो गई व घायल दोनो बच्चों को स्थानीय ग्रामीण व पुलिस की मदद से उपचार हेतु दुध्दी भेजा गया तथा शव को अंत परीक्षण हेतु दूध्दि भेजा गया।

मौके पर नागेश्वर गुप्ता उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र रामरति गुप्ता निवासी साहिजन चुर्क रावर्टसगंज व मुन्नी देवी उम्र लगभग 42 वर्ष पत्नी नागेश्वर गुप्ता की मौत हो गई, वही मृतक का पुत्र चंदन गुप्ता उम्र 14 वर्ष, आकाश गुप्ता 10 वर्ष घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार हेतु 108 नंबर एंबुलेंस से भेज कर बोलेरो के इंजन व सीट के बीच में दबा पति-पत्नी के शव को बोलेरो के बॉडी को काटकर बाहर निकाल तथा स्थानीय परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

मौके पर मौजूद मृतिका मुन्नी देवी का भाई जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि हरनाकछार ग्राम पंचायत में हो रहे विष्णु महायज्ञ में मेरी बहन व दोनों भांजा यज्ञ में पूजा पाठ व मेला देखने बीते तीन दिनों पूर्व आए हैं बीती रात पूर्णाहूती के बाद मेरे बहनोई साहिजन चुर्क रावर्टसगंज निवासी नागेश्वर गुप्ता पुत्र रामरती गुप्ता बोलेरो लेकर कल ही देर शाम हरनाकछार अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर जाने के लिए आए थे देर रात्रि यज्ञ में हो रहे देवी जागरण के कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात पत्नी व दोनों बच्चों को बोलेरो से लेकर अपने घर जाने के दौरान हादसा हो गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App