सोनभद्र

कम्पोजिट विद्यालय मे धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

अनपरा/सोनभद्र कम्पोजिट विद्यालय-कुबरी में आज मंगलवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनपरा नगर पंचायत के प्रथम नागरिक,अध्यक्ष नगर पंचायत-अनपरा विश्राम प्रसाद बैसवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षाधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार जी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती चिंता देवी द्वरा की गई। मुख्यअतिथि का स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ संकुल शिक्षक अटल वैश्य व विशिष्ट अतिथि का स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा किया गया।इस मौके पर विद्यालत प्रबंध समिति के अध्यक्ष समेत सैकडों की संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण जन मौजूद रहे।अपने संक्षिप्त सम्बोधन में श्री बैसवार जी ने इस तरह के बच्चों के विकास करने वाले विविध कार्यक्रम के बारे में बतलाते हुए कहा कि इससे बच्चों का सर्वांगीड़ विकास होता है,बच्चों की छुपी प्रतिभाएं सामने आती है,इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालयों पर आयोजित होने चाहिए।विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम को सराहते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व समस्त स्टाप की भूरी-भूरी प्रसंसा की जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बारी-बारी अपनी प्रस्तुति से वहाँ उपस्थित सभी का मन मोह लिया।बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किया गया स्वागत गान व उस पर की नृत्य नाटिका के बाद उपस्थित जन-समुदाय तालिया बजाते रहे।इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका वन्दना मौर्य,विनीता कुमारी व शिक्षा मित्र रामदुलारे यादव मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन रविन्द्र कुमार संकुल शिक्षक द्वारा किया गया।अंत मे धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका चिता देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथी बच्चियों द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुति की विशेष सराहना की गयी एवं संचालन कर्ता को बधाई देते हुए समस्त बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App