सोनभद्र

चागा ,कुदरी के आदिवासियों ने मनाई होली

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत चाग़ा और कुदरी के आलियाटोला में सोमवार को प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई।ग्राम प्रधान रामप्यारे और रामदास ने बताया कि खर होली मतलब होली के चार तीन पहले होली मनाने की परम्परा पूर्वजों के समय से चली आ रही है। रविवार की आधी रात होलिका दहन के बाद सुबह धूल उड़ाने के साथ होली खेलने की शुरुआत हुई।

मानर ,ढोलक,मजीरा की थाप पर बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने खूब मस्ती की और कर्मा,डोमकच की धुन पर नृत्य किया।इस दौरान देशी दारू और पकवान की धूम रही। इसके अलावा फ़रिपान,मधुबन के खरटीया टोले में 12 मार्च को होली खेली जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार
Download App