सोनभद्र

होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओं ने उड़ाये अबीर गुलाल

दुद्धी, सोनभद्र-(मदन मोहन तिवारी) स्थानीय कचहरी में बुधवार को रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।दुद्धी एवं सिविल बार की अगुवाई में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाये और गले मिल होली की शुभकामनाएं दी।कई अधिवक्ताओं ने अपनी सुरीली आवाज में फाग व चैता गीत गाकर समारोह में चार चांद लगा दिया।समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होली समरसता का त्योहार है।इसमें आपसी गले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को प्रेम से जोड़ने वाले इस पर्व आदि काल से अलग ही महत्व है।भगवान श्रीकृष्ण के धाम मथुरा व ब्रज की होली मशहूर है।इस मौके पर ठंडई व मिष्ठान की सुंदर व्यवस्था का लुत्फ लोग उठाते रहे।अन्त सभी अधिवक्ता एक दूसरे अबीर गुलाल लगाकर गले मिले और बधाई दी।समारोह में मुख्य रूप से सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी,न्यायाधीश भागलपुर बिहार विश्वविभूति गुप्ता,एसडीएम निखिल यादव,अपर एसडीएमअश्विनी कुमार, नंदलाल, रामलोचन तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, विजय कुमार,रामपाल,राकेश श्रीवास्तव,कुलभूषण पांडेय, प्रेमचंद गुप्ता, मनोज आजाद,राकेश कुमार गुप्ता समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App