सोनभद्र

सौहार्द एवं भाई चारे का प्रतीक है होली महापर्व आर पी सिंह

हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन के आवासीय परिसर में स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के ग्राउंड में होलिका दहन से पूर्व मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आरपी सिंह सप्तनीक दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इंदु सिंह द्वारा विधि विधान से हवन पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन होते ही ढोलक झाझ मजीरे की थाप पर देर तक कर्मचारियों युवाओं ने होली के गीत गाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने सभी कर्मचारियो होली कि शुभकामनाएं दी और अपने सम्बोधन में कहा कि रंगों का जीवंत त्योहार होली अपने साथ खुशी, सौहार्द और नवीनीकरण की भावना लेकर आता है। यह शुभ अवसर वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमारे दिलों को गर्मजोशी और उत्साह से भर देता है। सौहार्द एवं भाई चारे का प्रतीक है होली महापर्व आप सभी प्रेम भाव से होली उत्सव मनाये। इस अवसर पर शैलेश विक्रम सिंह,मनीष जैन , नवींद्र पाठक, दीपक पांडेय,संजय श्रीमाली,मनु अरोरा,विभु पात्रा,मनीष सिंह,प्रणव सोनी,अरविंद सिंह,सौम्या मिश्रा,सुधाकर अन्नामलाई,मान्यता प्राप्त श्रम संगठन के पदाधिकारी विजय झा,निर्दोष सिंह आदि के अलावा सभी बिभागाघ्यक्ष मौजूद थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय,आर के बर्मा , का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App