नागेश सिंह, एसओजी, राबर्ट्सगंज पुलिस ने 2 अन्तर्राज्यीय गाजा तस्कर को 55 लाख गाजा के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र नागेश सिंह,एसओजी,राबर्ट्सगंज पुलिस ने 2 अन्तर्राज्यीय गाजा तस्कर को 55 लाख गाजा के साथ किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करो के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एसओजी, सर्विलांस टीम व थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बिहारी ढाबा व मम्मी ढाबा के बीच में खड़ी एक अदद ट्रक डीसीएम संख्या AS 25 EC 2061 से 2-2 किलोग्राम के 85 बंडल व 01-01 किलोग्राम के 95 बंडल में कुल 2 क्विन्टल 65 किग्रा अवैध गाजा (अनुमानित कीमत रुपया 55 लाख) के साथ 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । शेष लिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 236/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि हम लोगो की गाड़ी मे गांजा (मादक पदार्थ) लदा हुआ है, जो टीन सेड वेल्डिंग करके जाम कर बनाई गयी स्कीम के अन्दर रखा हुआ है। ट्रक के पीछे वाले दरवाजे को पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से खोलवा कर टीन सेट वेल्डिंग कर बनाई गयी स्कीम के टीन सेड को तोड़ कर चेक किया गया तो ट्रक के अन्दर प्लास्टिक के टेप से लिपटे हुए छोटे बड़े बंडल पाये गये, 2-2 किलो ग्राम 85 बंडल व 1-1 किलो ग्राम के 95 बंडल कुल 2 कुन्तल 65 किलो ग्राम गाजा बरामद हुआ है।
गाजा के सम्बन्ध मे पूछने पर दोनो व्यक्तियों ने बताया कि हम लोग पंजाब से वाराणसी आये और वाराणसी में एक व्यक्ति मिट्ठू निवासी रायकोट मिला, उसने हम लोगों को गाड़ी दिया और गाड़ी मालिक जसविंदर सिंह जस्सा निवासी बरनाला ट्राई डेल्टा तौलिया फैक्ट्री, पंजाब व मिट्ठू गाड़ी देने के बाद बताया कि बलांगीर, उड़िसा जाना है तुम लोग जाओ वहा पर हमारे आदमी है, वहा से गाजा लाना है। वहीं से गांजा गाड़ी में लोड़ करवा कर ले आकर हम लोगो को गाड़ी दिया और बताया कि तुम लोग इस गाड़ी को प्रयागराज पहुँचा दो तुम लोगों को 1.50 लाख रुपया मिल जायेगा
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. जगदीश सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी संगेड़ा, थाना सिटी बरनाला, जनपद बरनाला, पंजाब उम्र करीब 34 वर्ष ।
2. बलजिन्दर सिंह उर्फ बावला पुत्र सरदार कुलविन्दर सिंह निवासी संगेड़ा, थाना सिटी बरनाला, जनपद बरनाला पंजाब उम्र करीब 38 वर्ष ।
फरार आरोपी का विवरण
1. वाहन मालिक जसविंदर सिंह जस्सा पुत्र अज्ञात निवासी बरनाला ट्राई डेल्टा तौलिया फैक्ट्री, पंजाब ।
2. मिट्ठू पुत्र अज्ञात निवासी रायकोट, पंजाब ।
बरामदगी का विवरण
1. 2 क्विन्टल 65 किग्रा गांजा (कीमत 55 लाख)
2. एक अदद ट्रक संख्या AS 25 EC 2061 (अनुमानित कीमत 20 लाख)

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक श्री राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
3. निरीक्षक श्री नागेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस, जनपद सोनभद्र ।
4. उ0नि0 श्री बृजेश कुमार दूबे, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 श्री संजय सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 संजय चौहान, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम कुमार चौरसिया, का0 अजीत यादव, एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
6. हे0कां0 हेमन्त बारी, हे0कां0 अवधेश प्रजापति, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

