सोनभद्र

ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी संपन्न

फसल सहित पशुओं की जानकारी से लाभान्वित हुए किसान

दुद्धी, सोनभद्र। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत वृहस्पतिवार को स्थानीय कृषि विभाग सभागार में एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले से पधारे वरिष्ठ तकनीकी सहायक धर्मेंद्र कुमार ने खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान सहित फलोद्यान में आम, अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, बेर, बेल, पपीता, केला तथा साकभाजी एवं मसाले में भिंडी, मिर्च, बैगन, लौकी, तरोई, करेला, टिंडा, खीरा, कद्दू, फूलगोभी, हल्दी, अदरक, आदि फसल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि विकास कुमार सिंह ने कृषि उत्पादन एवं कृषकों की आय बढ़ाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है विभाग नवीनतम अनुसंधानों एवं तकनीक को किसानों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। खरीफ की फसलों में धान प्रदेश की पहली व मक्का दूसरी प्रमुख फसल है। समय से बारिश हुई तो ये दोनों फसलें दुद्धी क्षेत्र में होती हैं। खाद्यान्न आवश्यकता की प्रतिपूर्ति सीमित भूमि से केवल वैज्ञानिक कृषि एवं नवीन कृषि प्रबंधन प्रबंधन से ही संभव है। इसके लिए कृषि विभाग आपके साथ खड़ा है।
सरकार की कदन्नो योजना में बतौर तकनीकी सहायक कार्य कर चुके मु. शमीम अंसारी ने क्षेत्र में पैदा होने वाले मोटे अनाज सांवा, कोदो, मक्का, मेझरी आदि की न्यूट्रीशनल वैल्यू पर प्रकाश डालते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने व अपनी प्रमुख फसल अपनाने अपील की। सेवानिवृत्ति एडीओ एजी नंदलाल ने धान सहित खरीफ की अन्य फसलों पर बुवाई से लेकर कटाई तक इसके प्रबंधन, रोग व खरपतवार नाशी रसायनों के प्रयोग में सावधानियां इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। पशुधन प्रसाद अधिकारी हिमांशु गोंड़ ने पशुओं की दुधारु नस्लों की बढ़ोत्तरी के लिए संकरण तकनीकी, उन्नयन तकनीकी, चयनात्मक पद्धति, पशु आहार पोषण संबंधित तकनीकी, गाय और भैंसों का प्रजनन प्रबंध, पशु स्वास्थ्य एवं चारा, पशुओं को परजीवियों से नुकसान व बचाव आदि पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। बारिश में होने वाले जानवरों के रोगों के लक्षण एवं बचाव की जानकारी देते हुए सरकार की पशुओं के लिए चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्राविधिक सहायक नागेश्वर प्रसाद ने कृषि संयत्रों पर छूट व साँवाँ के बीज पर 90% की अनुदान सहित अन्य बीज गोदाम में उपलब्ध बीजों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्ति सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) राम प्यारे प्रसाद ने किया। इस अवसर पर फसल बीमा के सुनील तिवारी, प्राविधिक सहायक विकास प्रताप सिंह, विनय कुमार सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App