सोनभद्र

एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

ग्राम पंचायत झारोखुर्द पर जुटे किसान

दुद्धी, सोनभद्र। कृषि विभाग के तत्वाधान में वृहस्पतिवार को विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत झारोखुर्द में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालती देवी ने किया। कार्यक्रम में किसानों को खरीफ सीजन से संबंधित कई तरीके की जानकारियां दी गई। इसमें मुख्य रूप से मृदा परीक्षण, मिट्टी की उर्वरकता के अनुसार फसलों का चयन, कीटनाशक, जैविक खाद, प्रमाणिक बीज, वर्मीकम्पोस्ट आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीयजनों द्वारा किसानों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली कृषि संयंत्रों पर विशेष छूट वाले उपकरणों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार, एडीओ एजी विकास प्रताप सिंह, बीटीएम विनय कुमार सिंह, प्राविधिक सहायक नागेश्वर प्रसाद, सेवानिवृत्ति एडीओ एजी नंदलाल, सेवानिवृत्ति कृषि रक्षा अधिकारी राम प्यारे प्रसाद सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App