सोनभद्र

क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, कई योजनाओं पर लगी मुहर

जनकल्याणकारी योजनाओं में एक दूसरे विभाग से सहयोग की अपील

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक सभागार में वृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 2 करोड़ की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने पर चर्चा की गई। बैठक में पुरानी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए करीब सवा तीन करोड़ रुपए के लागत की 56 विकास कार्य की योजनाओं के दृष्टिगत 42 कार्यों को पूर्ण होना बताया गया वही 14 कार्य निर्माणधीन है जिसका आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ पेयजल, पंचम वित्त, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सर्व शिक्षा अभियान, पशुपालन तथा कृषि सहित दर्जनों बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बकिठक में मौजूद कई विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग में चल रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए एक दूसरे विभाग से सहयोग की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक बीडीओ राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने कहा कि शौचालय, आवास सहित सभी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। कोई भी योजना किसी व्यक्ति विशेष को नही बल्कि सभी वर्ग के लोगों में लाभ दिया जा रहा है। सभी अधिकारी कर्मचारी समय से लाभार्थियों को सुविधा देने में लापरवाही नहीं करेंगे। किसी भी तरह की समस्या आती है तो इसे तत्काल मुझे सूचना दे ताकि निस्तारण किया जा सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रुद्रेश यादव , सीडीपीओ दुद्धी रामचंद्र , रेंजर दुद्धी गर्जन राम, बीइओ महेंद्र मौर्य, कृषि विभाग, पीआरडी दुद्धी ने अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी, दिनेश यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेश चंद्र, सुभाष कुमार समस्त सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधान संघ के अध्यक्ष की मौजूदगी के बावजूद प्रतिनिधि के संबोधन पर हंगामा

दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बैठक के दौरान गहमा गहमी बनी रही। बैठक के दौरान प्रधान संघ गुंजा देवी के प्रतिनिधि द्वारा मीटिंग में संबोधन पर कुछ ग्राम प्रधानों ने नाराजगी व्यक्त किया। उनका कहना था कि बैठक में ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष मौजूद हैं तो उनके प्रतिनिधि क्यों अपना वक्तव्य दे रहे हैं। घंटो गहमा गहमी के बीच मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित
Download App