सोनभद्र

*पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने गमछे से लगाई फांसी,मौत*

बीजपुर(सोनभद्र) रामजियावन गुप्ता/ स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम सभा सिरसोती के टोला महुआ बारी में 20 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर शुक्रवार की दोपहर गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार असलम पुत्र अफरोज उम्र 20 वर्ष निवासी सिरसोती टोला महुआवारी शुक्रवार की दोपहर में अपने घर मे गमछे के सहारे लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की मां ने जैसे ही देखा है वह शोरगुल मचाने लगी आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।युवक ने फांसी क्यों लगाई इस सम्बंध में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App