सोनभद्र

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, गर्मी मे लू लगने से मौत की आशंका

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा मे चेरुइ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार के दिन मानसिक रूप से अस्वस्थ आज्ञात व्यक्ति का शव सड़क के किनारे देखे जाने पर चौकीदार की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चोपन विश्वनाथ प्रताप सिंह एंव गुरमा चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने शव की जांच एव मौके की स्थिति से अवगत होकर आस-पास के गाँवो के लोगो से शिनाख्त कराने की काफी प्रयास के वाबजूद शव की शिनाख्त नही हो पायी। मौजूद ग्रामिणो ने पुलिस को बताया की मृत युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था जो कुछ दिनो से क्षेत्र मे भ्रमण करते देखा गया था। गुरमा चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया की गुरमा मे चेरुइ मार्ग पर सड़क के किनारे मृत अवस्था मे पड़ा था, मौत के कारण प्रथम दृष्टया से गर्मी मे लू लगने के कारण होना प्रतीत हो रहा है।शव की शिनाख्त हेतु दो दिन के लिए लोढ़ी पोस्टमार्टम हाउस मे शव सुरक्षित रखा गया है। मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा। मृतक का रंग काला,लंबाई करीब 5 फीट, इकहरा बदन, पहनावा फुल चेक दार शर्ट हाफ पैंट कमर में करधन जिसमें घंटी बंधी हुई है गले में धागा हाथ पर बिच्छू का निशान बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App