सोनभद्र

शपथ के साथ संपन्न हुई मतदाता जागरूकता अभियान पर बैठक

दुद्धी, सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय दुद्धी में शिक्षकों द्वारा शनिवार को अभिभावकों को मतदान के लिए बैठक कर जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। जातिवाद,क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि से प्रभावित हुए बिना राष्ट्र के निर्माण और विकास में अपना मत अवश्य दें।शिक्षक जितेंद्र चौबे ने कहा कि आपके हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है।अपने मत का सही उपयोग करें मतदान अवश्य करें।शिक्षक ओमप्रकाश ने भी मतदाताओं को जागरूक किया।इस दौरान अभिभावकों में लोकतंत्र के महोत्सव के प्रति उत्साह दिखाई पड़ रहा था।इस अवसर पर तत्सत तिवारी,विभा चौरसिया,प्रियंका,अविनाश गुप्ता,लल्लूराम,पीयूष आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App