सोनभद्र
मां वैष्णों मार्डन गर्ल्स हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा
सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मां वैष्णों मार्डन गर्ल्स हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल में काव्यकुंज ने 92.5 प्रतिशत, साक्षी त्रिपाठी ने 92.16 प्रतिशत, अनामिका त्रिपाठी ने 91 प्रतिशत, रिशी केशरी ने 89 प्रतिशत, नेदा परवीन ने 88.8 प्रतिशत व संजय यादव ने 88.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने टापर्स छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया। इस अवसर पर शिक्षक ऋचा पाण्डेय, सोहन पाठक, अखिलेश तिवारी, किरण शुक्ला, विनय कुमार, अमित पटेल आदि रहे।



