सोनभद्र

कलश यात्रा/शोभा यात्रा को लेकर बेड़ियां हनुमान मंदिर में बैठक सम्पन्न

बीजपुर /सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बेड़ियां हनुमान मंदिर के प्रांगण में हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर संगीतमय श्री रामकथा के उपलक्ष्य में श्री श्री बेड़ियां हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा 9 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे रिहंद जलाशय से जल भरकर आदि शक्ति दुदहिया माता मंदिर के प्रांगण में कलश स्थापित किया जाएगा
तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभा यात्रा 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे परियोजना परिसर के स्वागत द्वार से श्री राम चौक होते हुए, जरहा,सेवकाडाड से चलकर बभनी बाजार में समापन होगा।

इस दौरान मुख्य रूप से बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, चंदन गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रेमलाल, रोहित, नवनीत, बिरेंद्र मित्तल, बि का रावत व सुनील तिवारी के साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार
Download App