सोनभद्र

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जरहा टोला लहबरवा में रविवार की देर शाम एक विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार सविता देवी पत्नी महेश 19 वर्ष निवासी लहबरवा जरहा ने साड़ी से मौत का फंदा बनाकर घर के अंदर बड़ेर के सहारे फांसी लगा लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक विवाहिता का पति महेश बंधे पर काम कर था दोपहर बाद घर आया और खाना खाकर आराम करने के बाद शाम को मार्केट चला गया मार्केट करके जब घर पहुँचा तो अपनी पत्नी को फांसी पर लटका देख अवाक रह गया और रोने चिल्लाने लगा इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती को घटना से सूचित किया गया। विनोद भारती ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने शव को फंदे से निचे उतरवाकर पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।विवाहिता के मौत की खबर से परिजनो में कोहराम मच गया।महिला ने पति के गैर मौजूदगी में इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह कोई बताने वाला नही है।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि महिला के मायके खबर भेजी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार
Download App