सोनभद्र

सिविल बार अध्यक्ष पद पर विष्णुकांत तिवारी की हुई ताजपोशी, सचिव बने राजेन्द्र

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विष्णुकांत तिवारी की ताजपोशी हुई।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 49 मतों से पराजित कर, जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद ने अनूप श्रीवास्तव को 41 मतों से शिकस्त दिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल ने अरविंद कुमार को 39 मतों से पराजित कर, जीत दर्ज की।

इल्डर कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्रा के देखरेख में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करायी गयी।कुल तीन पद के लिए 129 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव में 122 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,जबकि एक मत टेंडर भी पड़ा। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विष्णुकांत तिवारी को 74 मत,निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 25 मत एवं प्रदीप श्रीवास्तव को 22 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद को 81 मत एवं प्रतिद्वंद्वी अनूप श्रीवास्तव को मात्र 40 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल को 80 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार को मात्र 41 मत मिले। जबकि अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर एक-एक मत अवैध घोषित किये गये।
इस प्रकार इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर विष्णुकांत तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल एवं सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद को विजयी घोषित किया।चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। जबकि निर्विरोध रूप चुने जाने वालों में कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार, गर्वर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद हेतु नागेंद्र नाथ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु पंकज कुमार, गर्वनिंग काउन्सिल राकेश कुमार, आदर्श कुमार, भीम कुमार तथा अभिनय कुमार का नाम शामिल है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी सदस्य रामनरेश, जवाहर लाल उर्फ पिंटू,मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी कुमुद शेखर सिंह,चौकी इंचार्ज रामअवध यादव,काशी सिंह ठाकुर समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App