सोनभद्र

हवाई करेंट लगने से लाईनमैन पोल से गिरकर हुआ घायल

मलदेवा में फ्यूज बांधते समय घटी घटना

दुद्धी, सोनभद्र। विद्युत उपकेंद्र दुद्धी के तहत अंतर्गत मलदेवा गांव में फ्यूज़ बांधते समय संविदा लाइनमैन पोल से गिरकर चुटहिल हो गया। संविदा लाईनमैन रविंद्र प्रसाद पुत्र अर्जुन प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी खजूरी रविवार की शाम फ्यूज उड़ने की सूचना पर अपने साथी लाइनमैन गंगा प्रसाद के साथ मलदेवा गांव में फ्यूज़ बनाने के लिए पहुंचा था। इस बीच वो 100 केवीए ट्रांसफार्मर पोल पर चढ़कर फ्यूज बांध रहा था। अचानक हवाई करेंट लगने से रविंदर पोल से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उधर से गुजर रहे डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने अपनी कार में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम के द्वारा जांच के उपरांत उसे केंद्र में भर्ती करके कर लिया गया। लाइनमैन के घायल होने की सूचना मिलते ही विभागीयजन में लाईनमैन अहमद अली, जितेंद्र बाबू, गंगा प्रसाद, जहांगीर हुसैन आदि पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App