सोनभद्र

मल्देवा में आलोक व रामनगर में बबलू कश्यप अध्यक्ष, राजू शर्मा बने महामंत्री

जय बजरंग अखाड़ा समिति की कमेटियां गठित
दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में चैत रामनवमी पर्व को लेकर जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान में संचालित होने वाले दर्जनों अखाड़ा पर सक्रियता शुरू हो गई है। इस कड़ी में शनिवार की रात जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के डीहवार बाबा पर केन्द्रीय गुरु गोपाल प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में उपस्थितजनों ने सर्व सम्मति से बबलू कश्यप को अध्यक्ष, राजू शर्मा को महामंत्री, रोहित चन्द्रवंशी को उपाध्यक्ष एवं राजकुमार सोनी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष वरुण जौहरी,सतेन्द्र चन्द्रवंशी,सुनील जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी तरह मल्देवा की शिव मंदिर पर गोवर्धन प्रजापति की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आलोक जायसवाल को अध्यक्ष, अवधेश शर्मा को महामंत्री, मनीष जायसवाल को कोषाध्यक्ष एवं अजय कुमार राजू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर निरंजन जायसवाल, हर्षवर्धन, कुलभूषण पाण्डेय, राकेश आजाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। दुद्धी नगर के अलावा आसपास के गांवों में भी बैठक कर नई कमेटियों की गठन की कवायद का सिलसिला शुरू हो गया है। संजीदा व्यक्तित्व वाले सख्शियत पदाधिकारी नियुक्त कियेज रहे हैं। कई अखाड़ा शनिवार से ही संचालित होना शुरू हो गये है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के सभी 44 आखाड़ो का झंडा मिलान का कार्यक्रम मुख्य चौक पर होना है। इसके पूर्व सभी अखाड़ो से उनकी सक्रियता की जानकारी केन्द्रीय अखाड़ा से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App