सोनभद्र

संदिग्ध अचेतावस्था में युवक को अहरौरा पुलिस में ट्रामसेन्टर में कराया भर्ती इलाज के दौरान मौत

तीनो साथी फरार उनका मोबाइल बन्द पुलिस जांच में जुटी

मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह ग्राम सभा का मामला

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

वाराणसी सोनभद्र हाइवे पर अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम छातों पूल के पास संदिग्ध अचेतावस्था में युवक को अहरौरा पुलिस में सीएचसी में भर्ती कराया था हालात गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिये ट्रामसेन्टर भेज दिया था जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडाडीह निवासी विकास चन्द्रवंसी पुत्र मुन्ना उम्र 25 वर्ष जो अपने घर के बगल का दोस्त कृष्ण प्यारे एवं दो या तीन अज्ञात दोस्तो के साथ शुक्रवार को वाराणसी जाने के लिये अपने डिजायर कार से निकला था जिसकी ट्रामसेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गयी जब कि साथी दोस्तो का मोबाइल बन्द एवं वे दोस्त फरार बताए जा रहे है
मृतक युवक के पास कोई आईडी न मिलने से पुलिस ने अज्ञात लिख मामले की जांच शुरू कर दी मृतक युवक की शव को पहचान के लिये मर्चरी में रख गया गया था। मृतक की बहन प्रिया ने बताया कि भाई मेरा 5 अप्रैल को घर से अपने कार संख्या up64 ar 9949 से पड़ोसी कृष्ण प्यारे जो घर के बगल का है एवं बभनी थाना क्षेत्र के सौरा गांव का लड़का से साथ वाराणसी के लिये निकला था
इनके अलावा और कौन गया था नही पता वही पड़ोसी कृष्ण प्यारे के परिजन मोबाइल बन्द होने से काफी परेशान है कृष्ण प्यारे के साथ कोई अनहोनी न होने की शंका जता रहे है
ग्राम प्रधान कुंडाडीह सुरेंद्र चन्द्रवशी ने बताया कि अहरौरा पुलिस ने मुझे फोन कर शिनाख्त के लिये पूछा मैंने अपने ग्राम सभा का लड़का होना बताया।
म्योरपुर थानाध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र की नही है अहरौरा थाना क्षेत्र की है पुलिस वहां की जांच रह रही है घर वालो के तरफ से कोई तहरीर या सूचना नही दिया गया है सूचना मिलने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App