सोनभद्र

ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय महिला थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने-अपने पर्व मनाएं। एक दूसरे के त्योहार में सहयोग करने के लिए मानवीय आधार पर कदम बढ़ाए। अधिकारीद्व्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परंपरागत तरीके से चले आ रहे त्योहार के कार्यक्रम में कोई बदलाव बगैर शासन की अनुमति के नहीं होगा। किसी भी दशा में नई परंपराओं को शुरू करने की इजाजत किसी पक्ष को नही होगी। इसके अलावा नगर में साफ सफाई, पेयजल एवं बिजली की निर्वाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व एसडीओ तीरथराज से अपील की। कोतवाल कुमुद शेखर सिंह ने पर्व में निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए लोगों से अमन चैन के माहौल में त्यौहार मनाने की अपील किया। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, कस्बा इंचार्ज राम अवध, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल महामंत्री दीपक शाह, कन्हैया लाल अग्रहरि, दिलीप पांडेय, सदर कल्लन खान, मु0 शमीम अंसारी, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, संजू तिवारी, सभासद मोनू सिंह, कलीमुल्लाह खान, निमियाडीह प्रधान इफ्तेखार अंसारी, बनारसी साह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार
Download App