सोनभद्र

दुद्धी सीएचसी से निकाली गई संचारी रोग जागरूकता रैली

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली का शुभारंभ डॉ विनोद सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में शामिल आशाओं द्वारा ‘साफ-सफाई अपनाना है, संचारी रोग भगाना है, तथा ‘कूड़ा कचरादानी में, सोएं मच्छरदानी में’ जैसे नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया। जागरूकता रैली कस्बे के म्योरपुर तिराहे होती हुई वापस आकर सीएचसी में जागरूकता गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। डॉ विनोद सिंह ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए हम सबको प्रयास करना होगा।ग्रामीण इलाके में लोगों को जागरूक करके ही रोगों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी पूरी तन्मयता के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। महिला चिकित्सक डॉ स्मिता सिंह ने संचारी रोगों के लक्षण और उनसे बचाव के उपाय के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ वरुणानिधि, डॉ प्रवीण, डॉ मिथलेश, बीसीपीएम सुनीता देवी, विवेक शुक्ला सहित आशाएं व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन
Download App