सोनभद्र

बभनी पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र (मु.कलाम)। बभनी पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को किया गिरफ्तार। निशानदेही पर आलाकत्ल बेत बरामद। राकेश पुत्र हरिनरायन उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम विश्रामपुर(कुडपान) थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र 18 वर्ष द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे पिता हरि नरायन उर्फ मुन्ना अपनी पत्नी प्रमिला उम्र करीब 38 वर्ष को किसी बात को लेकर वाद-विवाद करते हुए लकड़ी के बेत से मारकर गम्भीर रुप घायल कर दिये जिससे मेरी मां प्रमिला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-38/2024 धारा 304 भादवि का अभियोग हरि नरायन उर्फ मुन्ना के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा घटना में वाछिंत अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी दुद्धी व थाना प्रभारी बभनी को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक थाना बभनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हरिनरायन उर्फ मुन्ना पुत्र रामअधार निवासी बिश्रामपुर बभनी को कूड़पान के जंगल से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद बेत बरामद कर अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना बभनी जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 सुनील कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 भरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
4.का0 अजय कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
5.का0 मन्टू कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया
Download App