सोनभद्र

आँधी पानी से दर्जनों पोल जमीनदोज सैकड़ों गाँवो की बिजली आपूर्ति बंद

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) शनिवार रात आये आँधी पानी के कहर से ग्रामीण इलाके के सैकड़ों गाँवों सहित एनटीपीसी रिहंद के आसपास की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी।जानकारी के अनुसार बीजपुर में सीआईएसएफ कालोनी के पास पेड़ गिरने के कारण बीजपुर बाजार पुनर्वास थाना सहित हजारों घरो में आपूर्ति की जा रही एनटीपीसी की बिजली बन्द हो गयी।वहीं पीपरी से आने वाली 33 केवीए मेनलाइन के कई पोल और तार टूट जाने से म्योरपुर कुंडाडीह, नधिरा, बभनी, बीजपुर में स्थापित 33/11 केवीए सबस्टेशन अंधेरे से पसर गया जिसके कारण सैकड़ो गाँवो की बिजली आपूर्ति बंद होते ही लोगों का जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया।रविवार को जानकारी लेने पर बताया गया कि म्योरपुर, बलियरी,नधिरा,सँवरा,सिंदूर,बंका मोड़,कुदरी,इंजानी,बीजपुर,जरहा सहित दर्जनों गाँवों में पोल टूट कर गिरने के कारण तो कहीं पेड़ गिरने से पोल और तार जमीनदोज हो गए हैं बताया गया कि 11 केवीए की मेनलाइन का भी कई पोल टूट कर विखर गए हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति लगभग सौ गाँवो से अधिक की बन्द हो गयी है।बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण अधिकांश मोबाइल बन्द हो गए है तो इलाके में पेयजल की भारी किल्लत उतपन्न हो गयी है। एसएसओ नधिरा मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि पोल और तार दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है जहाँ से सूचना आ रही है वहाँ भी मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा बावजूद क्षति काफी हुई है इतनी संख्या में एक दिन में पोल खड़ा करना सम्भव नही है उम्मीद कम है कि रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाए प्रयास किया जा रहा है पहले 33 केवीए फिर 11 केवीए उसके बाद ब्रांच लाइन के फाल्ट ठीक कराने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकती है।इस बाबत अवर अभियंता लोकनाथ ने बताया कि कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App