सोनभद्र

हत्या कर शव को कुएं में पत्थर से बांधकर फेंका, लाश की नहीं हुई पहचान पुलिस जांच में जुटी।

बभनी सोनभद्र(अब्दुल कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में सुबह-सुबह उसे समय हलचल मच गई जब गांव के आसपास के चरवाहे अपनी गाय बैलों को चरा रहे थे तभी उन्हें आसपास कुछ दुर्गंध मिली पास में ही कुआ था जहां से बहुत ही तेजी के साथ बदबू आ रही थी ।चरवाहे पास जाकर देखें तो कुएं के अंदर एक युक्ति की लाश उतराई पड़ी हुई थी घटना की सूचना चरवाह होने स्थानी लोगों के साथ-साथ ग्राम प्रधान को भी दिया देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों में लाश को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी लोगों ने अपने स्तर से उसकी पहचान का प्रयास किया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। घटना की सूचना प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से जब लाश को बाहर निकलने लगी तो यह देखकर दंग रह गई की महिला के गले में रस्सी का फंदा और लगभग 20 से 25 किलो का पत्थर उसके शरीर से बंधा हुआ है लाश देखते ही स्थानी लोगों को साथ-साथ पुलिस को भी लगा कि मामला आत्महत्या का नहीं हत्या का है ।काफी लोगों से पूछा ताछ के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है कि महिला कौन है कहां से आई है और यहां पर किसके द्वारा इसकी हत्या की गई इसी गुत्थी में पुलिस सुलझाने का पूरा प्रयास कर रही है ।वहीं लोगों की मानें तो लाश लगभग दस दिन पुरानी है चूंकि शव को बड़े पत्थर से बांध कर फेंका गया है इस कारण शव को पानी के उपर आने में तीन चार दिन लग गया और घटना स्थल काफी एकान्त में होने के कारण भी काफी दिन तक पानी में पड़ी रही और लोगों को पता नहीं चल पाया। शव की हालात काफी खराब हो चुकी है इस कारण भी उसकी पहचान नहीं हो पा रही है । वहीं बभनी इंस्पेक्टर सदानंद राय का कहना है कि मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी गई । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App