सोनभद्र

जोरदार आँधी पानी के कारण मुर्धवा मे बिजली आपूर्ति बंद

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) आँधी पानी के कहर से मुर्धवा इलाके मे बिजली आपूर्ति बंद हो गयी।जानकारी के अनुसार मुरधाव अंबिका मोटर्स के पास बिजली खंभा वा पेड़ गिरने टूटने से पूरे मुर्धवा के हजारों घरो में बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी किल्लत से हा हा कार मंचा हुआ है। मुरधावा के साथ साथ ग्रामीण इलाके मे भी पोल और तार टूट जाने से म्योरपुर कुंडाडीह, नधिरा, बभनी, बीजपुर में स्थापित 33/11 केवीए सबस्टेशन अंधेरे से पसर गया जिसके कारण सैकड़ो गाँवो की बिजली आपूर्ति बंद होते ही लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जानकारी लेने पर बताया गया कि म्योरपुर, बलियरी, नधिरा, सँवरा,सिंदूर,बंका मोड़, कुदरी, इंजानी, बीजपुर,जरहा सहित दर्जनों गाँवों में पोल टूट कर गिरने के कारण तो कहीं पेड़ गिरने से पोल और तार जमीनदोज हो गए हैं बताया गया कि 11 केवीए की मेनलाइन का भी कई पोल टूट कर विखर गए हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति लगभग सौ गाँवो से अधिक की बन्द हो गयी है।

बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण अधिकांश मोबाइल बन्द हो गए है तो इलाके में पेयजल की भारी किल्लत उतपन्न हो गयी है। एसएसओ नधिरा मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि पोल और तार दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है जहाँ से सूचना आ रही है वहाँ भी मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा बावजूद क्षति काफी हुई है इतनी संख्या में एक दिन में पोल खड़ा करना सम्भव नही है उम्मीद कम है कि रविवार शाम तक ग्रामीण इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाए प्रयास किया जा रहा है पहले 33 केवीए फिर 11 केवीए उसके बाद ब्रांच लाइन के फाल्ट ठीक कराने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकती है।इस बाबत अवर अभियंता लोकनाथ ने बताया कि कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Download App