सोनभद्र

लोक सभा चुनाव में मतदान हेतु मतदाताओं को दिलाई शपथ एआरपी के नेतृत्व में चला कैंपेन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) म्योरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बीजपुर कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय शक्तिनगर एवं कंपोजिट विद्यालय तारापुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एआरपी अखिलेश देव पांडेय ने सेवित बस्ती में भ्रमण करते हुए आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाया तथा लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालयों के अभिभावक एसएमसी सदस्य एवं अध्यक्ष सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।एआरपी अखिलेश देव पांडेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लोग निर्भीक होकर बिना प्रलोभन में आए जाति धर्म से ऊपर उठकर अवश्य मतदान करें।

जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया और शत प्रतिशत मतदान करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। संसद के सबसे बड़े सदन के लिए आम चुनाव की दृष्टिगत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही आम जनों की भागीदारी एवं कर्तव्य बोध का संकल्प भी कराया गया साथ ही वार्षिक परीक्षा के प्रगति पत्र का वितरण करते हुए नए सत्र की तैयारी हेतु उपयोगी बातें की गई। इस अवसर पर समस्त प्रधानाध्यापक शिक्षक एसएमसी अध्यक्ष सदस्य, अभिवावक् उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App