सोनभद्र

साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम के तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम के तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ,विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारे भारतीय मनीषा में होली का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। भगवान राम सीता की होली, शिव पार्वती की होली तथा कृष्ण राधिका की होली संपूर्ण विश्व में एक विशेष महत्व रखता है । इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह है कि, आज का दिन रंग पंचमी की तिथि का है, जिसमें पहली बार भगवान श्री कृष्ण ने राधिका को रंग लगाया था । इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत डॉक्टर योगेंद्र मिश्रा की ओर से किया गया । तदुपरांत श्री विजय कुमार दुबे,रमाकांत पांडेय,ओम प्रकाश उपाध्याय, शिव शरण उपाध्याय, राम लखन इत्यादि के द्वारा भगवान शिव , राम, कृष्ण,ज्वालामुखी मैया विंध्याचल महारानी इत्यादि की स्तुति के बाद परंपरागत गायन का श्री गणेश हुआ।, अजबे शहर नौरंगा बनारस, नैया लगा दे जहानाबाद के घाट, भईया मलहवा रे,का ले के शिव के मनाई हो शिव मानत नाही,,नया भाईल सरसों पुरान भइले तीसी, के साथ-साथ सदा आनंद रहे यही द्वारे मोहन खेले होली इसके साथ राजनाथ दुबे, योगेंद्र मिश्रा, डाअनिल कुमार दुबे द्वारा भी होली विशेष गीत प्रस्तुत किया गया।इस कार्यक्रम में सरस सिंह ,बद्री प्रसाद,डा छोटेलाल प्रसाद, करुणा , रीता ,समिधा, ईदु इत्यादि लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा मानिक चंद पांडेय के तरफ से किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App