सोनभद्र

संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विन्ढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयडिह गेट नंबर 46 से पश्चिम पोल संख्या 57/22-24 के पास रेलगाड़ी के चपेट में आने से सलैया दी ग्राम पंचायत निवासी सुनील कुमार पुत्र राजाराम बियार की मौत हो गया, सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग छः बजे रेलवे ट्रैक का पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन ने देखा कि रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति कट कर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पर रेलवे जीआरपी घटनास्थल पर पहुँची।मौके पर ग्रामीण भी काफी जनसंख्या मे उपस्थित हो गए। रेलवे जीआरपी के द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचना किया गया और सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने मृतक का रेलवे ट्रैक पर पड़ा फटा हुआ पेन्ट मे पर्स से आधार कार्ड के माध्यम से पहचान में सुनील कुमार पुत्र राजाराम बियार उम्र लगभग 24 वर्ष वार्ड नंबर पांच निवासी सलैयडिह पहचान की गई। पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया और सूचना पाते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे। मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने बताया कि मृतक की मां का देहांत पूर्व में ही हो चुका है तथा घर में इकलौता पुत्र था, तथा विवाह भी नहीं हुआ था इसका पिता कहीं बाहर कमाने गया है।
प्रशासन ने मृतक के चाचा गुड्डू बियार के मौजूदगी में शव को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा करके पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि भेजा तथा विधिक करवाएई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन
Download App