सोनभद्र

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिवस

ओबरा सोनभद(नीरज भाटिया)।

ओबरा नगर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में नगर के युवाओं व सपा कर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को यादव को याद किया और उनके जीवन के बारे में विस्तृत रूप से लोगो को बताया। कार्यक्रम की शुरुवात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण व केक कटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ता व युवाओं में काफी जोश देखने को मिला । मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने कहा कि नेता जी सदैव आम जनमानस को विकाश के पथ पर ले जाने के लिए संघर्ष किया । लोहिया जी के आदर्शो पर चलते हुए गरीबों व शोषितो को उनका हक दिलाने में अहम योगदान देकर देश में एक अलग पहचान बनाई इसलिए आज उन्हें धरती पुत्र मुलायम सिंह के नाम से जाना जाता है। ग्राम प्रतिनिधि अमरेश यादव व सुशील यादव ने कहा की मुलायम सिंह यादव ने देश में सभी वर्गो के लिए एक अलख जगा कर सभी को उनका हक दिलाने का काम किए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुकेश जायसवाल ने नेता के नीतियों के बारे में सभी बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी राकेश चंद्रवशी, नितेश सिंह, नागेद्र यादव, धीरज यादव, विनय त्रिपाठी, दीपक विश्वकर्मा,अजीत, विकाश,विपल्व आदि थे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन