सोनभद्र

इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने किया ऑफिसियल विजिट

टीबी ग्रसित लोगों में पौष्टिक आहार का किया वितरण

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। इंहरव्हील क्लब दुद्धी में बुधवार को ऑफिसियल विजिट में आयीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुषमा अग्रवाल ने क्लब द्वारा गोद लिए हुए टीबी ग्रसित लोगों में पौष्टिक आहार का वितरण कर, मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उसके बाद अतिथि सम्मान में आकर्षक वेशभूषा में सजधज कर आदिवासी बालिकाओं ने रंगारंग कर्मा व शैला नृत्य प्रस्तुत कर, कार्यक्रम में जोश भर दिया। क्लब की ओर से लगातार किये गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए अध्यक्ष अमिता वर्मा व सचिव लीना जायसवाल ने क्लब द्वारा क्षेत्र में जनहित में लगातार किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और अपनी उपलब्धियों की रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत की। डिस्ट्रिक चेयरमैन श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। क्लब में उत्साहित लोगों को जोड़ने की जरूरत है। क्लब की सभी सदस्य काफी ऊर्जावान हैं,परोपकार की भावना के साथ समाज में एक अच्छा एवं सराहनीय कार्य कर रही हैं। संस्था का प्रयास होता है कि हर संभव कार्य किया जाये। क्लब के महिलाओं द्वारा संवेदनशीलता एवं भरोसे के साथ कार्य किया जा रहा है। आज संस्था 104 देशों में काम कर रही है। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राखी जायसवाल व कुमारी सुभी ने किया। इस अवसर पर क्लब की माधवी जायसवाल, अनुपमा जायसवाल, आभा जायसवाल,तारा जायसवाल,चिन्ता देवी समेत अन्य सदस्या उपस्थित रहीं। जबकि कार्यक्रम संयोजन में रविन्द्र जायसवाल,चित्रांगद दुबे,देवनाथ भाई ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन