सोनभद्र

दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की बैठक में लगी 5 सूत्रीय एजेंडे पर मुहर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड के सभागार में बुधवार को बोर्ड की प्रथम बैठक चेयरमैन आशीष तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की 5 सूत्रीय एजेंडे पर बोर्ड ने विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। घंटों चली लम्बी चर्चा में संचालक मंडल की बातों एवं सुझावों को सुनने के बाद चेयरमैन आशीष तिवारी ने सर्वप्रथम संस्था की पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार, व्यवसाय सम्बंधित आयवृद्धि, समिति द्वारा बैंको में खुले खातों व संचालन पर जोर दिया। समिति के कार्य क्षेत्र में गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप लगाए जाने पर विचार किया गया। अन्य विषयों पर अध्यक्ष व सभापति के सहमति से कार्य करने पर चर्चा की गई। संचालन संस्था के सचिव सुरेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष आशिफ आलम, डायरेक्टर परमेश्वर प्रसाद, सूर्यमणि, देवता सिंह, अशोक तिवारी, ईश्वर, अनिता सिंह, सुजीत कुमार, अनार्वती देवी, मोहर लाल आदि लोग उपस्थित रहे।
कैप्सन- दुद्धी के क्रय विक्रय सभागार में बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष संचालक एवं सचिव

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन