सोनभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया मरीजों को फल वितरित

जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बाटें फल

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ सपा नेता जुबेर आलम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने दुद्धी सीएचसी में भर्ती व ओपीडी मरीजों को ब्रेड व फल वितरित किया। जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव दलितों एव पिछड़ो के मसीहा थे, उन्होंने आजीवन पिछड़ों व दलितों के लिए संघर्ष किया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी इस दिन को धरतीपुत्र दिवस के रूप में मना रहा है। जन्मदिन के अवसर पर फल वितरण के साथ साथ जनसेवा के अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार इक्का, बीपीएम संदीप सिंह, सदर कलामुद्दीन सिद्दीकी, प्रधान बुन्देल चौबे, हरिहर यादव, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अलीमुद्दीन सेराजी, रामनरेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष गौस मोहम्मद खान, पन्नालाल भारती, उमेश कुशवाहा, भोलानाथ, दया शंकर भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन