सोनभद्र

रोजगार के अभाव में गांवों से हो रहा पलायन

मनरेगा को सरकार ने ठप्प किया

आइपीएफ की टीम ने बभनी के विभिन्न गांव का किया दौरा

बभनी सोनभद्र। केंद्र सरकार द्वारा बजट में मनरेगा में आवंटित धन में इतने बड़े पैमाने पर कटौती की है कि 6 महीने के अंदर ही 91 प्रतिशत धनराशि खर्च हो गई है। परिणाम स्वरूप मनरेगा में लोगों को काम नहीं मिल रहा है और जिन्होंने काम किया है उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। लोग रोजगार के अभाव में बभनी ब्लॉक के गांव से पलायन करने के लिए मजबूर है। सरकार ने ई-श्रम पोर्टल पर मजदूरों का पंजीकरण कराया। लेकिन उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए किसी भी योजना की घोषणा सरकार ने नहीं की है। इसलिए रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के सवाल पर 12 अक्टूबर को लखनऊ में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह बातें आज बभनी के विभिन्न गांवों का दौरा करने के दौरान हुई बैठकों में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने कहीं। आइपीएफ की टीम ने घघरा, चवना, बैना, रन्दह, आसनडीह, पोखरा, परसाटोला, बरवें, बाजिया, बभनी गांव का दौरा किया। टीम को लोगों ने बताया की इस वर्ष भी पड़े सूखे के कारण अकाल की स्थिति हो रही है। फसलें बर्बाद हो गई है और किसानों की हालत बेहद खराब है। बावजूद इसके सरकार इस इलाके को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य शुरू करने और मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है लेकिन बभनी के ही शनिचर खरवार और रामेश्वर खरवार जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्ति लगाने के लिए शासन और प्रशासन तैयार नहीं है। आदिवासी योद्धाओं को सम्मान दिलाने के लिए अभियान चलाया जायेगा और जल्द ही घघरा गांव में आदिवासी सम्मान सम्मेलन किया जायेगा। संवाद में आईपीएफ जिला सचिव इंद्रदेव खरवार, जवाहिर खरवार, सिंहलाल गोंड, सीताराम गोंड, हीरालाल खरवार, रामदेव गोंड, रामजीत खरवार आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App