सोनभद्र

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभासद प्रतिनिधियो को नगर पंचायत की बैठक से बाहर निकाला हंगामा

अनपरा/सोनभद्र सदैव सुर्खियों में रहने वाले अनपरा नगर पंचायत कार्यालय मे आयोजित बोर्ड बैठक मे नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने सभासद प्रतिनिधियो को बैठक से बाहर निकाल दिया जिस पर सभासद प्रतिनिधियो ने जमकर हंगामा मचाया। सभासद प्रतिनिधि इतरामुल हक, शैलेश उर्फ विक्की, राजेश सोनी, अजय पाठक, महावीर बैसवार,अनिल कुमार ने कहा कि अनपरा नगर पंचायत में सभासद भी जनता के चुने सदस्य है और अध्यक्ष भी जनता से चुनकर आये है वह अपने सारे कार्य यहा तक की बोर्ड बैठक मे भी अपने पुत्र को जनप्रतिनिधि बनाकर बैठा सकते है तो उन्हे क्यो बैठक से बाहर निकाला गया। अगर वह बैठक मे भाग नही ले सकते हैं तो अध्यक्ष का प्रतिनिधि बैठक में भाग कैसे ले सकता है। उन्होने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत में तानाशाही चल रही है। विकास कार्य शून्य है। विकास के नाम पर लूट मचा है। जो भी कार्य कराये गये है उनमे मानक की खुलेआम धज्जिया उड़ाई गई है जिसकी लगातार जाच की मांग किया जा रहा है। हंगामा और बैठक की सूचना पर पहुचे मीडिया कर्मियो से नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने ईओ की मौजूदगी में दुर्व्यवाहर किया जिससे लोगो में काफी रोष है। इस सम्बंध मे एडीएम सुभाष चंद्र यादव से जब पूछा गया कि क्या अध्यक्ष का प्रतिनिधि बैठक में बैठ सकता है और सभासद का नही तो उन्होने ईओ से बात करने को कहा। ईओ ऋचा यादव का कहना है कि 11 सभासद नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखकर देंगे तो वह अपना प्रतिनिधि रख सकते हैं जबकि सभासद अपने प्रतिनिधि को बैठक में नही रख सकते है। जब उनसे पूछा गया कि क्या 11 सभासदो ने लिखकर दिया है तो उस पर उन्होने अनभिज्ञता जाहिर किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App