सोनभद्र

अबूझ हालत में फंदे से लटका मिला युवक का शव

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में सोमवार की देररात एक चालीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु दुद्धी भेज दिया।
बताया गया कि चार बच्चों का पिता सुरेश कुमार पुत्र रामवृक्ष(40 वर्ष ) निवासी मझौली गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करता था,वह बीते गुरुवार को अपने गांव लौटा था। सोमवार की रात करीब नौ बजे उसकी पत्नी घर मे भोजन तैयार कर उसे खाने के लिए खोजबीन की,तो उसका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर उसके पाही वाले कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। यह नजारा देखते ही स्वजनों को काठ मार गया। चीखने चिल्लाने की आवाज पर मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App