सोनभद्र

दो दिवसीय पूर्वाचल जोन खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मंगलवार को जीआईसी मैदान में पूर्वांचल जोन द्वारा आयोजित दो दिवस खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ रामसेवक यादव ने कहा कि आजकल ग्रामीण बच्चों को भी खेल में अवसर मिल रहे है। खेल के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नवयुवकों को इस खेल से सीखने की जरूरत है। हार जीत से अनुभव प्राप्त होता है। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत ही जरुरी माने जाते हैं सभी छात्रों को अच्छे प्रदर्शन के साथ खेलने का कामना करता हूं। पूर्वाचल जोन द्वारा आयोजित क्षेत्रीय क्रीडा रैली एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का नेतृत्व जीआईसी के प्रिंसिपल ऋषिकेश पाठक एवं जीजीआईसी के प्रिंसिपल डॉ स्वेता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस खेल के प्रतिस्पर्धा में कुल ब्लाक के 19 इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र व छात्राओं ने अलग अलग खेल में प्रतिभाग किया। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर का दौड़ एवं गोला लंबी कूद में छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अभिजीत त्रिपाठी, डॉ दिव्या रॉय, रीता रॉय सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। शेष खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को होना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App