सोनभद्र

अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़कर किया सीज

विंढमगंज/सोनभद्र(राम आशीष यादव)।

विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत बीती रात कनहर नदी से दर्जनों की संख्या में अवैध ट्रैक्टर के द्वारा बालू खनन कर परिवहन करने की सूचना पर पहुंचे वन रेंजर व वनकर्मीे ने एक ट्रैक्टर को ही पकड़ सका जिसे कड़ी मशक्कत के बाद रेंज कार्यालय पर लाकर वन अधिनियम की धारा 5/26, और 40/42 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर भागने में सफल रहा है।
वर्तमान समय में बारिश होने से जहां बालू का खनन और परिवहन बंद हो गया है।वहीं कनहर नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायतों के कुछ ट्रैक्टर मालिकों के द्वारा रात्रि में बालू का खनन और परिवहन करके धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं जिसकी सूचना पर बीती रात वन कर्मियों के द्वारा एक ट्रैक्टर को पकड़ कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई जिससे अवैध बालू परिवहन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति पूरी रात बनी रही।
रेंजर इमरान खान ने बताया कि जंगल क्षेत्र के कुछ हिस्सों से क्षेत्रीय ट्रेक्टर के द्वारा बालू का खनन व परिवहन की सूचना मिलती रहती थी बीती रात वन कर्मियों के साथ छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को पकड़ा जा सका पकड़ने के क्रम में मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर बोम ग्राम पंचायत निवासी सुनील दुबे का है जिसे संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है रात्रि को छापेमारी के दौरान सूबेदार,भार्गव, दिलीप सिंह,अवधेश, सुनील,पाठक राम सहित कई वन कर्मी मौजूद थे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App