सोनभद्र

युवक की हत्या कर शव रिहन्द जलाशय में फेंका गांव में सनसनी,मौके पहुँचे सीओ दुद्धी

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) मामूली झगड़े को लेकर तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर शव को रिहंद जलाशय में फेंक दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।जानकारी के अनुसार बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों ग्राम पंचायत में गुरुवार को मामूली विवाद में दो पड़ोसी विजय व काशी के बीच में कहासुनी हो गयी दोनो युवकों ने एक दूसरे को देख लेने की बात कही वही काशी ने उसे जान से मारने की धमकी दी उस वक्त दोनो युवकों के परिजनों द्वारा समझाने पर दोनों मान गए लेकिन दोनों युवकों के बीच बोलचाल बंद हो गयी।शुक्रवार की शाम काशी का भाई मुलायम पुत्र संसारी लाल विजय उम्र 16 पुत्र पवन कुमार भारती के घर गया और उसे बाइक पर बैठा कर घुमाने ले गया।

काफी देर तक वो वापस नही लौटा तो परिजन परेशान हो गए रात करीब नौ बजे विजय का पिता ड्यूटी से वापस घर लौटा तो स्वजनों ने विजय के वापस घर न आने व मुलायम के साथ जाने की पूरी बात बतायी इतने में विजय के पिता पवन को शंका हुयी तो वह मुलायम के घर अपने बेटे के बारे में पूछने गया पहले तो मुलायम उसे टालता रहा फिर बताने लगा कि उसे नधिरा छोड़ आए है रात में ही पवन बाइक से मुलायम को साथ लेकर नधिरा के जंगलों में खोजने गया लेकिन वह कहीं नही मिला फिर मुलायम से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि मैने उसका गला दबा कर मार दिया शव को रिहंद जलाशय में फेंक दिया हूँ। इतना सुनते ही पवन को मानो काठ मार गया वह बेसुध हो गया परिजनों ने मामले की सूचना रात करीब 3 बजे स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही हरकत मे आयी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर शव को रिहंद जलाशय से बरामद कर अपने कब्जे में ले लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी वही शनिवार की सुबह क्षेत्राधिकारी दुद्धी ददन प्रसाद ने मौका मुआयना कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मृतक विजय के पिता पवन ने अपने पुत्र की हत्या में रवि,काशी,मुलायम के शामिल होने का आरोप लगाया है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात