सोनभद्र

चोपन भरहरी मार्ग पर सीसी रोड निर्माण में आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

चोपन/ सोनभद्र गुड्डु मिश्रा-नगर पंचायत अध्यक्ष चोपन उस्मान अली व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक से मिला और ज्ञापन सौंप चोपन भरहरी मार्ग के सीसी रोड निर्माण में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया |ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सड़क निर्माण स्थल पर बीच सड़क में ही 4 विद्युत पोल खड़े हैं जिसके वजह से उक्त मार्ग पर अक्सर गंभीर दुर्घटना होती रहती है और वर्तमान में भी संभावना बनी हुई है इसलिए सड़क पर स्थित विद्युत पोल को सड़क के किनारे निर्धारित स्थान पर लगाने के पश्चात ही सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए क्योंकि लगभग दो वर्ष पुर्व सड़क का निर्माण कराया गया था जिसमें विद्युत पोलों को तथा सड़क के किनारे वाहनों के आवागमन में बाधा बने हुए यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटे बगैर ही सड़क को जैसे तैसे बनाकर लीपापोती कर ठेकेदार चलते बने, कहीं इस बार भी वैसा ही न किया जाए। इसके साथ ही सड़क निर्माण स्थल पर घनी आबादी क्षेत्र होने की वजह से पटरी तथा सड़क पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से अस्थाई अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके वजह से भी आए दिन सड़क दुर्घटना तथा जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए निर्माण करने वाली फर्म के द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटाने के पश्चात ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए ज्ञापन में यह भी दर्शाया गया है कि सड़क का निर्माण अभी बिते लगभग 2 वर्ष पूर्व ही हुआ है जिसमें सड़क को चौड़ा करके उसे उच्चीकृत किया गया है जो कि तारकोल की सड़क है संबंधित ठेकेदार द्वारा तारकोल पर ही सीसी सड़क निर्माण करने की बात स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है जिससे सड़क की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित होगी क्योंकि पूर्व में सड़क को ऊंचा करने की वजह से वर्तमान समय में सड़क का पानी किनारे बसे हुए दुकान व घरों में घुस रहा है सड़क की धूल भी वाहनों के आने जाने से उड़कर घरों में जाती रहती है जिसकी वजह से रहवासियों का जीवन दूभर हो गया है क्योंकि पूर्व में ही ऊंची की गयी सड़क को और ऊंचा किए जाने से निर्माणाधीन सड़क के किनारे लगभग 500 मीटर के रहवासियों के जीवन को गंभीर संकट पैदा कर देगा ऐसी स्थिति में सड़क को खोद कर पुरानी ऊचाई पर ही सड़क निर्माण के लिए संबंधित निर्माण करने वाली फर्म को निर्देशित किया जाए ज्ञापन लेने के पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल इस विषय पर कार्रवाई का आश्वासन दिया |

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App